शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक (Nasdaq) 0.28% की मजबूती

कारोबार हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के बाद इसमें आयी तेजी सोमवार को धीमी पड़ी है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.57 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 17,623.87 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 13.23 अंक (0.28%) की बढ़त दिखी और यह 4,808.87 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.02 अंक (0.10%) की मजबूती आयी और यह 2,051.60 पर बंद हुआ। निवेशकों ने नये उत्प्रेरकों और शेयर भाव की बढ़ी हुई कीमतों पर चिंता जतायी। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.18% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 39.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार मिला जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!