शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 13.14 अंक चढ़ा

कमोडिटी संबंधी शेयरों के मुकाबले मजबूत हुए डॉलर के दबाव से अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के तीन प्रमुख सूचकांक कारोबार समाप्ति के समय गिरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 13.14 अंक (0.08%) की बढ़त के साथ 17,515.73 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में भी 4.10 अंक (0.10%) की मामूली बढ़त दिखी और यह 4,773.51 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.77 अंक (0.04%) की गिरावट आयी और यह 2,035.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को ब्रसेल्स में हुए बम धमाकों से निवेशक सतर्क रहे। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.84% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!