शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.14% गिरा

अमेरिकी निवेशकों ने फरवरी में बहुत कम निवेश किया जो इस बात की ओर संकेत है कि श्रम बाजार में सख्ती के बावजूद इस वर्ष फेडरल रिजर्व  ब्याज दर बढ़ाने में सतर्क रहेगा। 

इस बीच अमेरिकी बाजार सोमवार को सपाट बंद हुआ।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.66 अंक (0.11%) की बढ़त के साथ 17,535.39 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6.72 अंक (0.14%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 4,766.79 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 1.11 अंक (0.05%) की बढ़त आयी और यह 2,037.05 पर बंद हुआ। एसऐंडपी ने 2016 की शुरुआत में हुए 10% नुकसान के बाद वापसी की है मगर फिर भी निवेशक संभावित ब्याज दर में बढ़ोतरी, वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों के प्रभाव से सतर्क रहे हैं। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.18% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!