शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, शंघाई (Shanghai) 1.44%, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.42% उछला

अमेरिकी बाजार के बढ़त के साथ बंद होने के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। जापान के निक्केई के अलावा सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है।

भारतीय समय के मुताबिक 9.33 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 1.44% ऊपर चल रहा है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 0.55% की गिरावट है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.42% की तेजी है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.41% की मजबूती आयी है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.34% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.08% की उछाल है । अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने ग्लोबल इकोनॉमी की हालत को नाजुक बताते हुए कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था अभी भी सही नहीं हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दरों में बढ़ोतरी से पहले सावधानी बरतनी होगी और जरूरत पड़ने पर राहत पैकेज दिया जाएगा। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!