शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 97.72 अंक चढ़ा

फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन ने कहा है कि ब्याज दरें बढ़ाने पर सावधानी बर्ती जायेगी। इसके बाद अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी है और एसऐंडपी 500 (S&P500) 2016 के उच्च स्तर पर बंद हुआ है।


अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 97.72 अंक (0.56%) की बढ़त के साथ 17,633.11 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में भी 79.83 अंक (1.67%) की बढ़त दिखी और यह 4,846.62 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मजबूती के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 17.96 अंक (0.88%) की मजबूती आयी और यह 2,055.01 पर बंद हुआ। जनवरी महीने में एसऐंडपी 500 में कमजोरी आयी थी, जिससे यह उबर चुका है और इसने 2016 में 0.55% की बढ़त बना ली है। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.90% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 38.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!