शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, स्ट्रेट्स टाइम्स 1.35% टूटा, कॉस्पी में 0.70% की गिरावट

फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट एलन के बयान के बाद अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच गुरूवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट है।

जापान के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर चल रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.55 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.12% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में भी 0.07% की हल्की तेजी है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.35% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.35% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में भी 0.70% की गिरावट है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.32 % की कमजोरी है। कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने ग्लोबल इकोनॉमी की हालत को नाजुक बताते हुए कहा था कि विश्व अर्थव्यवस्था अभी भी सही नहीं हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए और कदम उठाने की जरूरत है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!