शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी जारी, डॉव जोंस (Dow Jones) 83 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 83.55 अंक की मजबूती आयी है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने मंगलवार को कहा था कि ब्याज दरें बढ़ाने में सावधानी बर्ती जायेगी। इसके बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार बढ़त देखी जा रही।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 83.55 अंक (0.47%) की बढ़त के साथ 17,716.66 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.67 अंक (0.47%) की बढ़त दिखी और यह 4,869.29 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 8.94 अंक (0.44%) की मजबूती आयी और यह 2,063.95 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.10% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 38.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व ने दिसंबर 2015 में ब्याज दरें बढ़ाते समय 2016 के दौरान 4 बार दरों में वृद्धि होने का संकेत दिया था, मगर फेडरल रिजर्व ने इस महीने में पहले ही 4 के बजाय केवल 2 बार दरों में वृद्धि होने की बात कही थी। साथ ही अब जेनेट येलेन का बयान भी इसी ओर संकेत है, जिससे अमेरिकी बाजार को सहारा मिला है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!