शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही के अंतिम दिन अमेरिकी बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस में समाप्त तिमाही के अंतिम दिन 31.57 अंक की कमजोरी आयी है। हालांकि अमेरिकी बाजार के लिए यह तिमाही काफी अच्छी रही।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.57 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 17,685.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.56 अंक (0.01%) की बढ़त दिखी और यह 4,869.85 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 4.21 अंक (0.20%) की कमजोरी आयी और यह 2,059.745 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.05% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 38.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में जनवरी में काफी गिरावट आयी थी, मगर फरवरी में इसमें बढ़त शुरू हुई और इसके बाद इसमें 2016 समाप्त तिमाही तक 0.8% की मजबूती आयी। इस बीच कल यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 1 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!