शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.28% टूटा

वित्त वर्ष 2016-17 के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 72.22 अंक (0.28%) की गिरावट के साथ 25,269.64 पर बंद हुआ।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,354.94 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,119.35 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.35 अंक (0.33%) की कमजोरी के साथ 7,713.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,740.15 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,666.10 रहा। आज के कारोबार में टेलीकॉम, आईटी, एनर्जी, ऑयल,गेस और मेटल क्षेत्र के शेयरों में गिरावट आयी। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.19% गिर कर 17.2775 पर बंद हुआ।

हालांकि छोटे-मॅंझोले शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 0.22% की और बीएसई स्मॉल कैप में भी 0.93% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 2.77%, आईटीसी में 2.42%, एलटी में 1.82%, एक्सिस बैंक में 1.12%, एनटीपीसी में 0.89% और आईसीआईसी बैंक में 0.87 % की मजबूती आयी। वहीं भारती एयरटेल में 4.46%, ओएनजीसी में 2.79%, गेल में 2.44%, टीसीएस में 2.41%, एदाणी पोर्ट्स में 2.00%, और डॉ,रेड्डीज में 1.81% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 20 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख