शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7700 के पार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवरा को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,269.64 अंक की तुलना में आज 64.34अंक चढ़ कर 25,333.98 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.30 बजे सेंसेक्स 57.11अंक (0.23%) की मजबूती के साथ 25,326.75 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22.60 अंक (0.29%) की बढ़त के साथ 7,735.65 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी मजबूती देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.19% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.38% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स में 2.08%, इन्फोसिस में 1.67%,   डॉ. रेड्डीज में 1.41%, विप्रो में 1.38%, बजाज ऑटो में 1.20% और भारती एयरटेल में 1.15% की बढ़त है। दूसरी ओर आईटीसी में 1.58%, ल्युपिन में 1.19%, ओएनजीसी में 1.05%, कोल इंडिया 0.57%, बीएचईएल में 0.51%और एसबीआई में 0.31% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 37 शेयरहरे निशान पर है जबकि 14 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!