शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 55.75 की गिरावट

2016 में आयी बढ़त के बीच सोमावार को अमेरिकी बाजार में वस्तु संबंधित और औद्योगिक शेयरों में नुकसान से हेल्थकेयर शेयरों में बढ़त हुई जिसके बाद अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 55.75 अंक (0.31%) की गिरावट के साथ 17,737.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.74 अंक (0.46%) की कमजोरी दिखी और यह 4,891.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 6.65 अंक (0.32%) की गिरावट आयी और यह 2,066.13 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.05% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 35.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इससे पहले फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी के बयान से बाजार में तेजी आयी थी मगर निवेशक अब भी ब्याज दरों से संबंधित हर खबर और फेडरल रिजर्व के हर बयान पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!