शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) में 104 अंक की गिरावट

वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है।

कल बढ़त के साथ बंद होने के बाद आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,399.65अंक की तुलना में आज 27.21 अंक गिर कर 25,372.44 पर खुला। शुरुआती कारोबार करीब 9.50 बजे सेंसेक्स 104. 97 अंक (0.41%) की गिरावट के साथ 25,294.68पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.75 अंक (0.45%) की कमजोरी के साथ 7,724.05 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.28% की और बीएसई स्मॉल कैप में0.27%की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.29% और स्मॉल 100 0.49% नीचे चल रहा हैं।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.68%, ऐक्सिस बैंक में 0.48%, ल्युपिन में 0.40% और रिलायंस में 0.30% की मजबूती है। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स में 2.12%,भारती एयरटेल 1.80%, टाटा मोटर्स में 1.43%, सन फार्मा 1.23%, बजाज ऑटो में 1.89% और आईटीसी में भी 0.89% की गिरावट है। निफ्टी50के50शेयरों में से 42 शेयर लाल निशान पर है जबकि सिर्फ 9 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!