शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 174 अंक टूटा

कच्चे तेल के दाम गिरने और वैश्विक विकास की चिंताओं के बीच कल गुरुवार को अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

एसऐंडपी 500 में 1.20% की गिरावट आयी, जो कि पिछले 6 हफ्तों में इसमें सबसे बड़ी गिरावट है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 174.09 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 17,541.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 72.35 अंक (1.47%) की कमजोरी दिखी और यह 4,848.37 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 24.75 अंक (1.20%) की गिरावट आयी और यह 2,041.91 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.32% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 37.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा जापानी येन के मुकाबले डॉलर में भी 1.6% की गिरावट आयी और यह अक्टूबर 2014 के बाद अपने निचले स्तर पर पहुँच गया है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 8 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!