शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, शंघाई (Shanghai) 0.61% टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को  एशियाई बाजारों में गिरावट है। ताइवान के अलावा सभी सूचकांकों में गिरावट है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.26 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.61% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.56% नीचे चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.82% की कमजोरी है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.63% की गिरावट के साथ लाल निशान पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में 0.64% की कमजोरी आयी है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.30% की बढ़त दिखा रहा है। बैंक शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में दबाव बढ़ गया है। कल यूरोप और अमेरिकी शेयर बाजार में भी बैंक शेयर गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!