शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 35 अंक चढ़ा

शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम और ऊर्जा शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

मगर इस पूरे हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आयी है। इस हफ्ते में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में 1.2% और नैस्डैक कंपोजिट में 1.3% की गिरावट आयी है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 35 अंक (0.20%) की बढ़त के साथ 17,576.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.32 अंक (0.05%) की बढ़त दिखी और यह 4,850.69 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 5.69 अंक (0.28%) की मामूली बढ़त आयी और यह 2,047.60 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अधयक्ष जेनेट येलेन ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। जबकि न्यूयॉर्क फेड अध्यक्ष विलियम डुडले ने शुक्रवार को कहा कि दरें बढ़ाने के लिए एक सतर्क और क्रमिक दृष्टिकोण ही उपयुक्त था।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 6.19% की उछाल आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 9 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!