शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 348 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7650 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच सोमवार को दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 348.32 अंक (1.41%) की शानदार बढ़त के साथ 25,022.16 पर बंद हुआ।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,049.92 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 24,523.20 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 116.20 अंक (1.54%) की बढ़त के साथ 7,671.40 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,678.80 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,516.85 रहा। बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटे में टेक्नोलॉजी, ऑटो, मेटल, आईटी, रियल्टी, बैंकिंग, एफएमसीजी, पावर, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल ऐंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.42% गिर कर 16.0125 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.09% और बीएसई स्मॉल कैप 0.63% बढ़ कर बंद हुए
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 4.54%, भारती एयरटेल में 4.20%, बीएचईएल में 4.00%, टाटा मोर्ट्स में 3.67%, विप्रो में 3.36%, टीसीएस में 3.21% की मजबूती आयी। दूसरी ओर ल्युपिन में 1.51%, सिप्ला 0.58%, डॉ.रेड्डीज में 0.24% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.04% की गिरावट आयी। वहीं एचडीएफसी 0.06% और कोल इंडिया में 0.12% की मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 46 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 5 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!