शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 20.55 अंक कमजोर

कल अमेरिकी बाजार में बैंक और वस्तुओं के शेयरों में तेजी रही। मगर कारोबार के अंतिम समय में इक्विटी ने अपनी बढ़त खो दी, जिसके बाद पिछले हफ्ते में आयी गिरावट के बाद नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

साथ ही निवेशक भी कमायी करने के लिए तैयार दिखे, जिसका नकारात्मक असर भी कल अमेरिकी बाजार पड़ा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 20.55 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 17,556.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 17.29 अंक (0.36%) की कमजोरी दिखी और यह 4,833.40 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 5.61 अंक (0.27%) की गिरावट आयी और यह 2,041.99 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.59% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 40.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा जापानी येन में भी कल मजबूती आयी और कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख