शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 164.84 अंक उछला

कच्चे तेल की कीमत में आयी 4.29% उछाल से कल मंगलवार को ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में मजबूती आयी, जिसका अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा और यह मजबूती के साथ बंद हुआ।

इस वर्ष फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट आयी है, मगर कल इन शेयरों में भी तेजी देखी गयी और इनमें 1.2% बढ़त हुई।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 164.84 अंक (0.94%) की बढ़त के साथ 17,721.25 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 38.69 अंक (0.80%) की मजबूती दिखी और यह 4,872.09 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 19.73 अंक (0.97%) की बढ़त आयी और यह 2,061.72 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.29% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि पिछले चार महीनों में कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत में हुई उछाल का कारण रूस और सऊदी अरब का रविवार को दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक से पहले तेल उत्पाद को रोकना है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!