शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 398 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7800 के पार

वैश्विक बाजरों से मिले मजबूत संकेत और अच्छे मॉनसून की उम्मीद के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत अच्छी बढ़त के साथ हुयी।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,145.59 अंक की तुलना में आज 212.83 अंक चढ़ कर 25,358.42 पर खुला। शुरुआती कारोबार करीब 10.13 बजे सेंसेक्स 398.56 अंक (1.59%) की तेजी के साथ 25,544.15 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 120.80 अंक (1.57%) की मजबूती के साथ 7,829.75 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 1.14% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.24% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 1.13% और निफ्टी स्मॉल 100 1.37% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 5.33%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.31%, भारती एयरटेल में 3.78%, विप्रो में 2.88%, मारुति में 2.18% और हिंदुस्तान यूनिलिवर में 2.17% की बढ़त है। वहीं इन्फोसिस 0.10%, सन फार्मा 0.11% की हल्की बढ़त के साथ सपाट चल रहे है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के 51 शेयर हरे निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!