शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद रुरल क्षेत्र के शोयरों में बढ़त

मौसम विभाग और स्कायमेट के अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी के बाद रुरल क्षेत्रों के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

बीएसई में स्वराज इंजन के शेयर 7.47% की बढ़त के साथ 1,082 .75 रुपये पर चल रहे है। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,149 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,015.00 रुपये तक फिसला। वहीं इन्सेक्टिसाइड्स इंडिया के शेयर 20.70 रुपये या 5.16% की बढ़त के साथ 421.50 रुपये पर चल रहा है। कावेरी सीड के शेयर 21.10 रुपये या 5.44% की तेजी के साथ 402.25 रुपये पर है। पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर में भी बढ़त है। यह शेयर 26.55 रुपये या 4.34% की बढ़त के साथ 639 रुपये पर चल रहा है। रैलिस इंडिया के शेयर 7.40 रुपये या 4.04% की तेजी के साथ 190.35 रुपये पर है। कल मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। पिछले साल यानी 2015 में मॉनसून में 14% बारिश कम हुयी थी। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!