शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ बाजार, सेसेंक्स (Sensex) में 36.20 अंक की मामूली बढ़त

गुरुवार को दिन भर के उतार- चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36.20 अंक (0.14%) की मामूली बढ़त के साथ 25,880.38 पर बंद हुआ।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 26080.07 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25783.12 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 2.70 अंक (0.03%) की हल्की गिरावट के साथ 7,912.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,978.45 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,884.10 रहा। बाजार में आज ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला है। आज के कारोबार में रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला है। हालाँकि आज बैंकिंग, फार्मा, ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.29% की गिरावट के साथ 16.515 पर बंद हुआ। एनएसई में 33 शेयरों ने 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर छूआ जबकि 13 शेयरों ने 52 हफ्तों के निचला स्तर छूआ।
छोटे-मॅंझोले सूचकांक में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.50% और बीएसई स्मॉल कैप 0.52% गिर कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.67% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.34% की मजबूती आयी।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 6.26%, एसबीआई में 3.68%, कोल इंडिया में 2.89%, ऐक्सिस बैंक में 2.08%, टाटा मोटर्स में 1.83% और ओएनजीसी में 1.41% की मजबूती आयी। दूसरी ओर विप्रो में 7.01%, बीएचईएल में 2.86%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.72%, आईटीसी में 1.61%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.59% और इन्फोसिस 1.36% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 33 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!