शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 113.75 अंक कमजोर

कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों और वेरिजोन कम्युनिकेशंस द्वारा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी से कल गुरुवार को अमेरिकी बाजार अपने पिछले 4 कारोबारी सत्रों में पहली बार गिरावट के साथ बंद हुआ।


साथ ही कल कच्चे तेल के दामों में भी गिरावट आयी। हालांकि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि 2016 में गैर-ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में पिछले 25 साल की सबसे बड़ी गिरावट आयेगी, जिसके बाद कच्चे तेल के दामों में बढ़त हुई है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113.75 अंक (0.63%) की गिरावट के साथ 17,982.52 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.24 अंक (0.05%) की कमजोरी दिखी और यह 4,945.89 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 10.92 अंक (0.52%) की गिरावट आयी और यह 2,091.48 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.32% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!