शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 21.23 अंक चढ़ा

माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट के निराशाजनक तिमाही नतीजों का असर कल शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पर पड़ा और यह मिला जुला बंद हुआ।

एस एेंड पी प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में 1.9% की कमजोरी आयी, जो कि फरवरी के शुरुआती दिनों के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। साथ ही कल फेसबुक के शेयर भाव में भी 2.5% की गिरावट आयी है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.23 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 18,003.75 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 39.66 अंक (0.80%) की गिरावट दिखी और यह 4,906.23 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.1 अंक (0.00%) की मामूली सी बढ़त आयी और यह 2,091.58 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.26% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। तेल के दामों में बढ़त से अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!