शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.15% नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

कच्चे तेल का भाव गिरने  और कंपनियों के  कमजोर तिमाही नतीजों ने बाजार में दबाव को बढ़ाने का काम किया। कल डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 26.51 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 17,977.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 10.44 अंक (0.21%) की हल्की कमजोरी के साथ यह 4,895.79 पर बंद हुआ। कॉनैस्डैक में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 3.79 अंक (0.18%) की गिर कर 2,087.79 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.2% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड में 1% की कमजोरी आयी और यह 44.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल के भाव में गिरावट आने से ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में 1.1% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!