शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी (Nifty) 7850 के नीचे

वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर की शुरूआत गिरावट के साथ हुयी है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25678.93 अंक की तुलना में आज 74.01 अंक गिर कर 25,604.92 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 46.19 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 25,632.74 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 9.75 अंक (0.12%) की कमजोरी के साथ 7,845.30 पर चल रहा है।
हालाँकि शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयर हरे निशान पर चल रहे है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.10% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.13% की मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.19% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 1.86%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.29%, बीएचईएल में 1.23%, एनटीपीसी में 0.71%, एचडीएफसी बैंक में 0.59% और सिप्ला में 0.48% की बढ़त है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में 1.90%, अदाणी पोर्ट्स में 1.38%, हीरो मोटो कॉर्प में 1.15%, बजाजा ऑटो में 1.03%, गेल में 1.03% और सन फार्मा में 1.85% की गिरावट है । निफ्टी 50 के 26 शेयर हरे निशान पर है और 25 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!