शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 328 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 7950 के पार

मंगलवार को गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद भारतीय शेयर बाजार के शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बाजार में सभी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मारुति के तिमाही नतीजों उम्मीद से बेहतर आने से बाजार को सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 328.37 अंक (1.28%) की बढ़त के साथ 26,007.30 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 26,055.00 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,549.05 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 107.60 अंक (0.56%) की मजबूती के साथ 7,962.65 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,974.50 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,822.55 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.86% की बढ़त के साथ 16.5225 पर बंद हुआ। भारत सरकार तंबाकू के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का विचार कर रही है। जिसके बाद तंबाकू क्षेत्र की के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
छोटे-मॅंझोले सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप 0.79% और बीएसई स्मॉल कैप 0.68% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 0.84% और निफ्टी स्मॉल 100 0.57% बढ़ कर बंद हुए।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में मारुति में 3.62%, टाटा स्टील में 3.12%, सिप्ला में 2.75%, बीएचईएल में 2.66%, ल्युपिन में 2.30% और ऐक्सिस बैंक में 2.22% की मजबूती आयी। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स में 1.21%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.19% की गिरावट आयी। वहीं डॉ.रेड्डीज 0.01%, रिलायंस 0.06% और कोल इंडिया 0.12% की मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए। निफ्टी 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 9 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2016)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!