शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.15% गिरा

कल मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़त आयी, जिसके बाद अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

इसके अलावा कल डॉलर में कमजोरी आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 13.08 अंक (0.07%) की बढ़त के साथ 17,990.32 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 7.51 अंक (0.15%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 4,888.28 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.91 अंक (0.19%) की बढ़त आयी और यह 2,091.70 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.26 डॉलर की बढ़त हुई और ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 45.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!