शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निक्केई (Nikkei) में 1.41% की तेजी, हैंग-सेंग (Hang Seng) 1.25% ऊपर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान के सूचकांकों में गिरावट है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.20 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 0.10% की हल्की गिरावट दिखा रहा है। हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग (Hang Seng) में 1.25% की बढ़त है। वहीं बैंक ऑफ जापान की बैठक से पहले जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में आज 1.41% की तेजी दिखा रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.78% की ऊपर है। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.39% नीचे चल रहा है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.60% की कमजोरी दिखा रहा है। कल अमेरिका में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने आर्थिक मंदी का हवाला देते हुए ब्याज दरों में वृद्धि न करने का फैसला किया है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!