शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 51.23 अंक की बढ़त

फेडरल रिजर्व ने कल बुधवार को सख्त अंदाज में ब्याज दरों में वृद्धि की बात कही है। हालांकि ब्याज दरों में वृद्धि जून में की जायेगी, जिससे निवेशकोँ को थोड़ी राहत मिली और अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व के बयान के बाद टेलीकॉम और उपयोगिता क्षेत्र के शेयरों में भी तेजी आयी।
अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं नैस्डैक कंपोजिट में गिरावट देखी गयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51.23 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 18,041.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 25.14 अंक (0.51%) की गिरावट दिखी और यह 4,863.14 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.45 अंक (0.16%) की बढ़त आयी और यह 2,095.15 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.31% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!