शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 18,000 के नीचे

बैंक ऑफ जापान के ब्याज दरों में बदलाव न किये जाने पर कल अमेरिकी बाजार में निवेशक असमंजस में रहे।

साथ ही अरबपति निवेशक कार्ल आईकैन ने बताया कि एप्पल में अब उनकी कोई भूमिका नहीं है, जिसके बाद कल एप्पल के शेयर भाव में 3% गिरावट आयी। इन दोनों का अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा और यह कमजोरी के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 के लिए कल का दिन पिछले 3 हफ्तों में सबसे अधिक निराशाजनक रहा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 210.79 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 17,830.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 57.85 अंक (1.19%) की कमजोरी दिखी और यह 4,805.29 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 19.34 अंक (0.92%) की गिरावट आयी और यह 2,075.81 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.52% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.03 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार सपाट साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!