शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 213 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7850 के पार

कल गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर ने अच्छी शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,436.97 अंक की तुलना में आज 63.17 अंक चढ़ कर 25,500.14 अंक पर खुला।

शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.17 बजे सेंसेक्स 213.83 अंक (0.84%) की बढ़त के साथ 25,650.80 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 63.35 अंक (0.84%) की तेजी के साथ 7,871.25 पर चल रहा है। वहीं व्यापक आर्थिक पक्ष पर देखें तो भारत के 8 करोड़ क्षेत्रों ने मार्च महीने को दौरान 6.4% वृद्धि दर्ज की है जो 16 महीनों में सबसे ज्यादा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.54% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.93% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.62% और निफ्टी स्मॉल 100 0.96% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें टाटा मोटर्स में 3.09%, अदाणी पोर्ट्स में 2.87%, भारती एयरटेल में 2.70%, एलऐंडटी में 2.24%, एशियन पेंट्स में 2.23% और एनटीसी में 1.92% की बढ़त है। वहीं सन फार्मा में 0.70%, गेल में 0.60%, कोल इंडिया में 0.48%, डॉ.रे़ड्डीज में 0.47%, ल्युपिन में 0.40% और टीसीएस में 0.26% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 4 शेयरों हरे निशान पर है और 9 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!