शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, डॉव जोंस 99.65 अंक गिरा

प्राइजलाइन के उम्मीद से कमजोर नतीजों से और बायॉटेक शेयरों में आयी कमजोरी से कल बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी और तेल के दामों में आयी मजबूती के बाद 2016 में अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी थी और एसऐंडपी 500 ने भी इस वर्ष में 0.3% की बढ़त बनायी। पिछले हफ्ते से बाजार में गिरावट आयी है।
कल बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 99.65 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ 17,651.26 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 37.58 अंक (0.79%) की कमजोरी दिखी और यह 4,725.64 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 12.25 अंक (0.59%) की गिरावट आयी और यह 2,051.12 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.30% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच यूरोपीय बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!