शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.18% गिरा

गुरुवार को उपभोक्ता विवेकाधीन शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांको ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और साथ ही अप्रैल नौकरियों की रिपोर्ट आने से पहले अमेरिकी बाजार में निवेशक सतर्क नजर आये, जिसके बाद कल अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।


डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.45 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 17,660.71 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 8.55 अंक (0.18%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 4,717.09 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.49 अंक (0.02%) की गिरावट आयी और यह 2,050.63 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 730 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों की औसत 720 करोड़ शेयरों की रही है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.22% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!