शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 79.92 अंक चढ़ा

उम्मीद से कम निराशाजनक नौकरी रिपोर्ट से शुरुआती कमजोरी से उबरने के बाद अमेरिकी बाजार शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन मजबूती के साथ बंद हुआ।

श्रम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि औसत प्रति घंटा आय और औसत कार्य सप्ताह में वृद्धि हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को सामग्री, औद्योगिक और विवेकाधीन शेयरों में सबसे अधिक मजबूती देखने को मिली। शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 79.92 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 17,740.63 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 19.07 अंक (0.40%) की बढ़त दिखी और यह 4,736.16 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 6.51 अंक (0.32%) की मजबूती आयी और यह 2,057.14 पर बंद हुआ। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में करीब 710 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 720 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.76% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!