शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 0.20% की मामूली गिरावट

एलेरगेन पीएलसी और अन्य हेल्थकेयर शेयरों में आयी तेजी से ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी, जिसके बाद सोमवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

तेल के दामों में आयी कमजोरी और साथ ही हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती से ही कल एसऐंडपी 500 सपाट बंद हुआ। इसके अलावा अप्रैल में चीन के आयात और निर्यात में उम्मीद से अधिक गिरावट आयी है, जिससे इसकी माँग में कमी आयी है और इससे मैटेरियल्स शेयरों पर दबाव पड़ा है। कैटरपिलर में 3.52% की गिरावट आयी, जिससे सबसे अधिक दबाव डॉव इंडस्ट्रियल पर पड़ा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34.72 अंक (0.20%) की गिरावट के साथ 17,705.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 14.05 अंक (0.30%) की बढ़त दिखी और यह 4,750.21 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P500) में 1.55 अंक (0.08%) की मामूली बढ़त आयी और यह 2,058.69 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.81% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!