शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस (Dow Jones) में 222.44 अंक की शानदार बढ़त

तेल के दामों और अमेजन में आयी मजबूती से एसऐंडपी 500 और डॉव जोंस के लिए मंगलवार का दिन पिछले दो महीनों में सबसे बेहतर रहा और इसके साथ ही अमेरिकी बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ।

उच्च वैश्विक शेयर बाजारों और जापान का अपनी करेंसी येन को कमजोर करने की तैयारी का भी कल अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 222.44 अंक (1.26%) की जबरदस्त बढ़त के साथ 17,928.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 59.67 अंक (1.26%) की बढ़त दिखी और यह 4,809.88 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 25.7 अंक (1.25%) की मजबूती आयी और यह 2,084.39 पर बंद हुआ। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में 660 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 730 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.73% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!