शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang Seng) 0.78% नीचे

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। निक्केई के अलावा बाकी सभी सूचकांक  लाल निशान पर है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.32% की गिरावट दिखा रहा है। दूसरी ओर हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग (Hang Seng) में 0.78% की कमजोरी है। वहीं जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 0.29% की मजबूती दिखा रहा है। सिगांपुर का स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.50% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.50% की गिरावट है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% नीचे है। कल अमेरिकी शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन,11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!