शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 175 अंक लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 7850 के नीचे

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 175.51 अंक (0.68%) की गिरावट के साथ 25,597.02 पर रहा।

इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,762.49 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,409.24 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 38.95 अंक (0.49%) की कमजोरी के साथ 7,848.85 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,893.10 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,780.90 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 3.33% की बढ़त के साथ 16.9625 पर बंद हुआ। मॉरिशस टैक्स समझौते और वैश्विक बाजारों  से मिले खराब संकेतों से बाजार में दबाव दिखा। आज टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, ऑयल ऐंड गैस और पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। मीडिया शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली।

छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.17% बढ़ कर बंद हुआ जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.03% की मामूली गिरावय आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.48% की गिरावट आयी।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक 2.16%, मारुति 1.12%, एशियन पेंट्स 0.97%, एलटी 0.41%, टाटा स्टील 0.32% और एनटीपीसी 0.32% बढ़ कर बंद हुए। दूसरी ओर टाटा मोटर्स में 2.55%, एसबीआई में 2.30%, टाटा मोटर्स में 2.26%, डॉ.रेड्डीज में 2.02%, बीएचईएल में 1.87% और आईटीसी में 1.64% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 18 शेयर हरे निशान पर रहे और 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!