शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 223 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 7850 के नीचे

शुक्रवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,790.22 अंक की तुलना में आज 50.28 अंक की गिरावट के साथ 25,739.94 पर खुला।

शुरुआती कारोबार के करीब 10.29 बजे सेंसेक्स 223.83 अंक (0.87%) की कमजोरी के साथ 25,566.39 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 63.85 अंक (0.81%) की गिरावट के साथ 7,836.55 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 2.84% ऊपर 16.7925 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी देखने को मिल रही। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.14% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.07% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.01% और निफ्टी स्मॉल 100 0.14% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें टाटा मोटर्स में 1.45%, अदाणी पोर्ट्स में 1.41%, एशियन पेंट्स में 0.95% की बढ़त है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.19%, भारती एयरटेल में 1.93%, डॉ.रेड्डीज में 1.79%, ओएनजीसी में 1.74%, आईसीआईसीआई बैंक 1.66% और बीएचईएल बैंक में 1.63% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 42 शेयर लाल निशान पर है जबकि सिर्फ 9 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 12 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!