शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 85 अंक गिर कर बंद

कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से बाजार पर दबाव और बढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 300.65 अंक (1.17%) गिर कर 25,489.57 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25743.69 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25400.27 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 85.50 अंक (1.08%) की कमजोरी के साथ 7,814.90 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,881.00 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,784.20 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.10% की बढ़त के साथ 16.9975 पर बंद हुआ। आईआईपी आँकड़ो में गिरावट और महँगाई दर बढ़ने से बाजार में चिंताएं बढ़ गयी है। आज के कारोबार में मेटल, रियलटी,बैंकिंग, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
छोटे-मॅंझोले शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.58% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.25% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 0.34% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स में 1.70% और टाटा मोटर्स में 0.72% की बढ़त आयी। वहीं आईटीसी 0.09% की हल्की बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स में 3.48%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.58%, बीएचईएल में 2.50%, एचडीएफसी में 2.45%, टाटा स्टील में 2.36% और एलटी में 2.31% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान पर रहे जबकि सिर्फ शेयर 8 हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!