शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (Dewan Housing Finance Corporation) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (Dewan Housing Finance Corporation) के शेयर के लिए 198-201 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 212-218 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 187 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 13 मई 2016 को दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन का शेयर 203.90 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 140.30 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 10 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 267.85 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 201.31 रुपये पर चल रहा है। 147 रुपये के स्तर के पास इसने उलट मोमबत्ती पैटर्न बनाया और कीमत और मात्रा में वृद्धि के साथ तेजी से वापसी की और खरीदने का प्रधान आधार बनाया। इसके अलावा दूसरे काउंटरों में कमजोरी के बावजूद यह अपने मूल्य पर बना रहा और अधिक गिरावट से बचा रहा। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!