शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निक्केई (Nikkei) 0.91% ऊपर, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.36% की बढ़त

अमेरिकी शेयर बाजार के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही हैं।

चीन और दक्षिण कोरिया  सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) सुबह करीब 8.20 बजे 0.91% की बढ़त दिखा रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में इस समय 0.20% की गिरावट है। हालाँकि हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.02% की मामूली मजबूती के साथ सपाट चल रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.36% की तेजी है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.10% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.05% ऊपर है। कल कच्चे तेल के भाव में बढ़त आने से अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ और उर्जा क्षेत्र के शेयरों में तेजी आयी। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!