शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 141 अंक चढ़ा

मंगलवार को वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,653.23 अंक की तुलना में आज 102.91 अंक की बढ़त के साथ 25,756.14 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.24 बजे सेंसेक्स 141.68 अंक (0.55%) की तेजी के साथ 25,794.91 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 43.50 अंक (0.55%) की मजबूती के साथ 7,904.25 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 2.33% की गिरावट के साथ 16.6350 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.52% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.39% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.37% और निफ्टी स्मॉल 100 0.52% ऊपर चल रहे है।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें ओेएनजीसी में 2.96%, ऐक्सिस बैंक में 2.91%, गेल में 1.92%, एचडीएफसी में 1.32%, एलटी में 1.31% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.10% की बढ़त है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.00%, एसबीआई में 0.42%, एनटीपीसी में 0.29%, टाटा मोटर्स में 0.27%, कोल इंडिया 0.12% और विप्रो में 0.12% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 35 शेयर हरे निशान पर है जबकि 16 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!