शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.22% नीचे

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा हैं। चीन, हांग कांग और दक्षिण कोरिया के सूचकांक लाल निशान पर है।

जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) सुबह करीब 8.30 बजे 0.61% की बढ़त दिखा रहा है। दो दिन जारी गिरावट आज भी कायम है चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में इस समय 1.16% की गिरावट है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) भी 1.22% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर चल रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.08% ऊपर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.54% नीचे चल रहा है। ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.04% ऊपर है। कल फेडरल रिजर्व के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढाने की बात कही है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!