शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 69 अंक नीचे

लगातार दो कारोबारी सत्र में बढ़त  के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 25,503.40 अंक तक गिर गया था लेकिन निचले स्तरों से संभल कर अंत में 69 अंक (0.27%) नीचे 25,704.61 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,747 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 20.60 अंक (0.26%) की गिरावट के साथ 7,870.15 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,882.05 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,810.75 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.50% ऊपर 16.4550 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के कारण आज बाजार गिरावट के साथ खुला। हालाँकी दिन के बढ़ने के साथ रियएल्टी, कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में बढ़त आने से बाजार में रिकवरी देखने को मिली। दूसरी ओर ऑटो, पावर, यूटिलिटीज और कंज्यूमर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में मिला- जुला कारोबार रहा। बीएसई मिडकैप 0.01% गिर कर बंद हुआ और बीएसई स्मॉल कैप में 0.22% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.36% और निफ्टी स्मॉल 100 0.55% ऊपर बंद हुए।
आज के कारोबार में ओएनजीसी में 1.83%, एसबीआई में 1.78%, एलटी में 1.24%, ल्युपिन में 1.18%, आईटीसी में 0.76% और टाटा स्टील में 0.60% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 1.85%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.59%, हीरो मोटकॉर्प में 1.47%, टाटा मोटर्स में 1.26%, बीएचईएल में 1.16% और एचडीएफसी बैंक में 1.10% की गिर कर बंद हुए। निफ्टी के 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए जबकि 21 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख