शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 3.36 अंक मामूली गिरावट

फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत से बुधवार को अमेरिकी बाजार को बैंक शेयरों का सहारा मिला और यह उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मिलाजुला बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व ने कहा है कि यदि दूसरी तिमाही में आर्थिक आंकड़ों मजबूत रहते हैं तो जून में ब्याज दरें बढ़ाना सही रहेगा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 3.36 अंक (0.02%) की गिरावट के साथ 17,526.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 23.39 अंक (0.50%) की बढ़त दिखी और यह 4,739.12 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.42 अंक (0.02%) की बढ़त हुई और यह 2,047.63 पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को अमेरिकी बाजार में 800 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जो कि पिछले 20 कारोबारी दिनों 730 करोड़ शेयरों के औसत से अधिक रहा।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.25% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!