शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 17,500 के नीचे

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि का डर और अधिक गहराने से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ और एसऐंडपी 500 मार्च के बाद से अपने निचले स्तर पर पहुँच गया।

निवेशकों के बीच मंदी अर्थव्यस्था के बीच ब्याज दरों में वृद्धि इस समय चिंता का एक बड़ा विषय है। दूसरी ओर फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष विलियम डुडली ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि जून में ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद भरोसा बनाये रखे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.22 अंक (0.52%) की गिरावट के साथ 17,435.40 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 26.59 अंक (0.56%) की कमजोरी दिखी और यह 4,712.53 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 7.59 अंक (0.37%) की गिरावट आयी और यह 2,040.04 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 720 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 730 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.06% की मामूली गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!