शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) में 65.54 अंक की बढ़त

शुक्रवार को प्रौद्योगिकी शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

कल समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते के दौरान केवल एसऐंडपी 500 बढ़त में रहा, जबकि डॉव जोंस और नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी आयी। हालांकि कल हुई बढ़त से डॉव जोंस ने एक बार फिर से 17,500 का आंकड़ा पार कर लिया है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 65.54 अंक (0.38%) की बढ़त के साथ 17,500.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 57.03 अंक (1.21%) की बढ़त दिखी और यह 4,769.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 12.28 अंक (0.60%) की मजबूती आयी और यह 2,052.32 पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा का अमेरिकी बाजार पर काफी नकारात्मक असर पड़ा और शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में यह नुकसान में रहा।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.86% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!