शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आईटीसी (ITC) के शेयर के लिए 320-325 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 338-342 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 307 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 20 मई 2016 को आईटीसी का शेयर 330.35 रुपये पर बंद हुआ। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 268.00 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 26 अक्तूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 359.80 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 324.54 रुपये पर चल रहा है। 290 रुपये के स्तर के पास इसने उलट मोमबत्ती पैटर्न बनाया और कीमत और मात्रा में वृद्धि के साथ तेजी से वापसी की और खरीदने का प्रधान आधार तैयार किया। इसके अलावा दूसरे काउंटरों में कमजोरी के बावजूद यह अपने मूल्य पर बना रहा और अधिक गिरावट से बचा रहा, जो कि इसकी मजबूत स्थित को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 21 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख