शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 8.01 अंक नीचे

सोमवार को ऐप्पल में कमजोरी आयी जिसके बाद अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए।

इस समय अमेरिकी बाजार में निवेशकों के लिए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि किया जाना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। मंदी अर्थव्यवस्था के बीच फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि वाले बयान से निवेशकों में चिंता है, जिसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा है और हाल के कुछ दिनों में इसमें गिरावट आयी है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.01 अंक (0.05%) की गिरावट के साथ 17,492.93 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 3.78 अंक (0.08%) की कमजोरी दिखी और यह 4,765.78 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 4.28 अंक (0.21%) की गिरावट आयी और यह 2,048.04 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में केवल 520 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 720 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.69% की गिरावट हुई और डब्लूटीआई क्रूड 48.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!